बिखरे लंबे बाल, बड़ी दाढ़ी में नजर आएंगे अक्षय कुमार, हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ से सामने आया खतरनाक लुक
21.दिसंबर…बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वह हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में बिल्कुल अलग और डरावने अवतार में नजर आने वाले हैं। सामने आए लुक के मुताबिक अक्षय कुमार के बाल लंबे और बिखरे हुए हैं, चेहरे पर घनी और बड़ी दाढ़ी है, वहीं आंखों में एक अजीब सी सनक और रहस्य झलक रहा है। यह लुक उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग बताया जा रहा है।
जैसे ही अक्षय कुमार का यह नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने उन्हें “खतरनाक” बताया तो किसी ने लिखा, “असली हैवान यही है।” कई यूजर्स का कहना है कि अक्षय इस फिल्म में अपने करियर का सबसे डार्क और इंटेंस रोल निभाने जा रहे हैं।
फिल्म ‘हैवान’ को एक साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें इंसानी दिमाग के अंधेरे पहलुओं और डरावनी घटनाओं को दिखाया जाएगा। मेकर्स के अनुसार, अक्षय का किरदार ग्रे शेड्स से भरा होगा, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगा।
अक्षय कुमार के इस नए अवतार ने पहले ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि पर्दे पर यह “खतरनाक हैवान” कैसा धमाल मचाता है।
