news

जेल से लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर SIT का एक्शन, दो नई FIR दर्ज, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद उठाया कदम

वंदे भारत– जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ऑनलाइन इंटरव्यू मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दो नई एफआईआर दर्ज की हैं। इन एफआईआर के जरिये एसआईटी अब पंजाब से बाहर भी छानबीन कर सकेगी।

दूसरी एफआईआर में लॉरेंस को इंटरव्यू देने में मदद करने अज्ञात लोगों की जांच की जाएगी। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पंजाब पुलिस ने यह कदम उठाया है। बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें उसने कई खुलासे किए थे।