290 Views
वंदे भारत- मैक्सवेल ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाजी आक्रमण धज्जियां उड़ाते हुए तूफानी बल्लेबाजी की।
यह विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक (40 गेंद) का रिकॉर्ड है। यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का तीसरा शतक है। इस विश्व कप में यह उनका पहला शतक है।
मैक्सवेल ने रचा इतिहास
मैक्सवेल ने इतिहास रचते हुए वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जमाया। उन्होंने महज 40 गेंदों में ही शतक जमा दिया।
उन्होंने एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इसी विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में 49 गेंदों में शतक जमाया था।
वनडे विश्व कप में तीसरा सबसे तेज शतक केविन ओ ब्रायन के नाम दर्ज है। उन्होंने 2011 संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जमाया था।

Author: aashikaa govind
100% LikesVS
0% Dislikes