वंदे भारत (हर्ष शर्मा) पेरिस ओलंपिक 2024 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भारत के मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ती जा रही है। भारत ने पेरिस गेम्स के दूसरे और चौथे दिन ब्रॉन्ज मेडल जीते। पांचवें दिन छह भारतीय खिलाड़ी अपने मुकाबले जीतकर मेडल इवेंट में आगे बढ़ गए।गेम्स के छठे दिन भारत की जीत का सिलसिला गोल्ड मेडल तक पहुंचने की उम्मीद है। अगर भारतीय खिलाड़ी उम्मीद पर खरे उतरे तो गुरुवार को देश के मेडल डबल हो सकते हैं। भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक गेम्स के छठे दिन गुरुवार को कम से कम दो गोल्ड मेडल इवेंट में उतरेंगे। इसी दिन मनु भाकर भी अपने प्री इवेंट ट्रेनिंग में उतरेंगी।हॉकी में भारत और बेल्जियम का मुकाबला होगा, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के दमखम की कड़ी परीक्षा होगी। बॉक्सर निकहत जरीन भी अपना अभियान शुरू करेंगी। छठे दिन भारत का शेड्यूल (भारतीय समय) इस प्रकार है।
एथलेटिक्स
20 किमी पैदल चाल (पुरुष)| आकाशदीप सिंह, विकास सिंह, परमजीत सिंज: सुबह 11.00 बजे
20 किमी पैदल चाल (महिला)| प्रियंका: दोपहर 12.30 बजे
गोल्फ:
पुरुष व्यक्तिगत| गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा: दोपहर 12.30 बजे
शूटिंग:
25 मीटर पिस्टल महिला प्री इवेंट ट्रेनिंग| मनु भाकर: दोपहर 12.30 बजे
50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (पुरुष फाइनल)| स्वप्निल कुसाले – दोपहर 1.00 बजे
50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (महिला क्वालीफिकेशन)| सिफत कौर सामरा और अंजुम मौदगिल: दोपहर 3.30 बजे
हॉकी:
भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप मैच)| दोपहर 1.30 बजे
बॉक्सिंग:
महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल)| निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन): दोपहर 2.30 बजे
तीरंदाजी:
पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन)| प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन): दोपहर 2.31 बजे
पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन)| दोपहर 3.10 बजे से
टेबल टेनिस:
महिला सिंगल्स (क्वार्टर फाइनल)| दोपहर 1.30 बजे से
नौकायन:
पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सरवनन|: दोपहर 3.45 बजे.
पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सरवनन| रेस 1.00 के बाद.
महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन| शाम 7.05 बजे.
महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन| रेस 1.00 के बाद.

Author: Harsh Sharma
Journalist