EntertainmentIndiaJalandharnewsPunjabReligion

देशभर में आज होगा “श्रद्धा और उल्लास” के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन

भक्ति और उमंग के साथ पूरे देश में गूंज रहा है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

वन्दे भारत 24 : जालंधर । भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

मथुरा, वृंदावन से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। जगह-जगह झांकियां निकाली जा रही हैं और श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान कृष्ण की आराधना में लीन हैं। मध्यरात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन होगा।

भक्त मानते हैं कि श्रीकृष्ण ने धरती पर आकर अधर्म का विनाश कर धर्म और प्रेम का संदेश दिया। इस पावन अवसर पर लोग अपने परिजनों और मित्रों को शुभकामनाएं भेजकर त्योहार की खुशी साझा कर रहे हैं।

जन्माष्टमी पर लोकप्रिय संदेश

माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
ख़ुशी मनाओ उनके जन्मदिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।

बांधी है जिसने प्रीत की डोर,
वो है गोकुल का नटखट माखन चोर।
चारों ओर होता उसका ही शोर,
नाम है उसका नन्द किशोर।।

प्यारी सी सूरत नटखट श्यामा,
तुमको चाहे ये सारा जमाना।
मैं भी हूं देखो तुम्हारा दीवाना,
हैप्पी बर्थडे टू यू मेरे प्यारे कान्हा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *