अकाली दल का आया जवाब बीजेपी से नहीं होगा गठबंधन

वंदे भारत 24 बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बाद अब अकाली दल का भी आया जवाब

अकाली दल ग्रेवाल ने बीजेपी से गठबंधन को लेकर कहा कि उनका बसपा के साथ गठबंधन है और यह गठबंधन अच्छा चल रहा है. किसी अन्य दल से गठबंधन का कोई प्रस्ताव उनकी पार्टी के पास विचाराधीन नहीं है.
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के बाद पंजाब के राजनीतिक गलियारों में बीजेपी-अकाली दल के गठबंधन की चर्चाएं जोरों पर है. जिसको लेकर बीजेपी ने कई बार साफ कर दिया है कि वो अकाली दल से कोई गठबंधन नहीं करना चाहती. वहीं अब बीजेपी की तरफ से बार-बार गठबंधन को लेकर मना करने के बाद अब शिरोमणि अकाली दल का भी बयान सामने आया है. अकाली दल की तरफ से साफ कर दिया है कि बीजेपी से कोई गठबंधन नहीं होगा
शिरोमणि अकाली दल की तरफ से कहा गया है कि बीजेपी बार-बार क्यों कह रही है कि वह अपने पुराने साथी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी जबकि अकाली दल ने गठबंधन की ऐसी कोई इच्छा नहीं जताई है. शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि अकाली दल का पंजाब में बसपा के साथ गठबंधन है और यह गठबंधन अच्छा चल

