सुखबीर सिंह बादल गुमशुदा हैं…’ फिरोजपुर की सड़कों पर लगे पोस्टर, जनता में दिखा रोष
वंदे भारत– फिरोजपुर के सांसद व शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) के सड़कों पर गुमशुदा के पोस्टर लगे हुए मिले।यह पोस्टर रविवार रात को लोगों को देखने को मिले। ये बताना जरूरी है कि फिरोजपुर संसदीय सीट से जीतने के बाद सुखबीर सिंह बादल कभी-कभी यहां की जनता को दर्शन देते हैं, जिस कारण लोगों में सुखबीर के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है।

बता दें कि सोमवार को सुखबीर बादल फिरोजपुर के गांव मुखिया वाला सहित गति राज्यों के गांव का दौरा करेंगे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।
कई नेताओं के लग चुके हैं गुमशुदगी के पोस्टर
बता दें कि पंजाब में ये पहली बार नहीं हुआ है कि किसी राजनेता के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हों। इसके पहले गुरदासपुर में भी सनी देओल के लापता होने के पोस्टर लगाए जा चुके हैं। गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा देश के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सनी देओल की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की जा चुकी है। लोगों ने पत्र में लिखा था कि ऐसे लापरवाह व्यक्ति को लोकसभा सीट पर बने रहने का कोई हक नहीं है

यही नहीं चंड़ीगढ़ में किरण खेर के भी लापता होने के पोस्टर लगाए गए थे। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लिए जा रहे पिक एंड ड्रॉप चार्जेस के खिलाफ पंजाब कांग्रेस के यूथ विंग ने ये पोसटर लगाए थे। यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर पर लिखा था कि चंडीगढ़ की लापता जनता अपनी सांसद को ढूंढ रही है
