Punjab

रूह अफजा’ जीत गया, ‘दिल अफजा’ की हुई हार सुप्रीम कोर्ट ने रखा हाई कोर्ट का फैसला बरकरार

सुप्रीम कोर्ट में जाने-पहचाने शरबत ‘रूह अफज़ा’ से जुड़ा हुआ एक मामला

सुप्रीम कोर्ट में जाने-पहचाने शरबत ‘रूह अफज़ा’ से जुड़ा हुआ एक मामला आया है जिसमें जजों ने शर्बतों की बोतल को…देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट हर तरीके के कानूनी मामलों के निपटारे का अंतिम फोरम है. यहां तमाम तरह के दिलचस्प मामले आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला आया जाने-पहचाने शरबत ‘रूह अफज़ा’ से जुड़ा हुआ. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘दिल अफज़ा’ नाम से मिलता जुलता शरबत बना रही कंपनी को इसका उत्पादन रोकने से मना करने का हाई कोर्ट का फैसला सही है.

इस दौरान चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेच ने दोनों शबतो की बोतल को अपनी टेबल पर रख कर उसका बारीकी से मुआयना भी किया

हमदर्द फार्मेसी 1907 से रूह अफजा शरबत को बना और बेच रही है सदर लैबोरेट्रीज नाम की कंपनी ने 2020 में शरबत दिल अफजा के नाम से मिलता जुलता प्रोडक्ट बेचना शुरू कर दिया

सदर लेबोरेटरी ने कहा है कि वह 1976 से दिल अफजा के नाम से दवाई बना रहा है ऐसे में उससे इस नाम से शरबत बनाने से नहीं रोका जा सकता