Horoscope

एक महीने तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, ये 5 राशि वाले जमकर कमाएंगे पैसा

वंदे भारत –  सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। सूर्य जिस दिन अग्रिम राशि मे प्रवेश करते हैं उसको उस राशि की संक्रांति कहते हैं। 17 अगस्त 2023 को सूर्य कर्क से सिंह राशि (Surya Gochar In Singh 2023) में प्रवेश कर 30 दिन इस राशि में रहेंगे।
सिंह का स्वामीग्रह सूर्य है। सूर्य आत्मा हैं। ये पिता का कारक ग्रह है। सूर्य का अपनी राशि में होना बहुत ही शुभ है। सिंह संक्रांति (Singh Sankranti 2023) के दिन पवित्र नदी में स्नान करें तथा दान पुण्य करें। आज के दिन सूर्य के द्रव्यों गेहूं, गुड़ व लाल वस्त्रों का दान अनन्त गुणा फलदायी है। सूर्य का अपनी राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए सफलता का समय रहेगा। कुछ देशों में राजनीतिक उथल पुथल या आंतरिक युद्ध हो सकता है। इस महीने देश भक्ति से सम्बंधित कुछ हिट फिल्में आएंगी। फ़िल्म व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए यह गोचर बहुत शुभ है। इस समय श्री भगवान भास्कर जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। अब जानिए सूर्य के सिंह राशि में गोचर (Sun In Leo 2023) की अवधि सभी 12 राशियों के लिए कैसी रहेगी।


मेष

व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में सुधार आएगा। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीति में सफलता मिलेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करें।
वृष
आईटी, मीडिया व टीचिंग से जुड़े लोगों की जॉब में स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी। छात्र और बेहतर करेंगे तथा कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। समय की मांग को स्वीकार करें जिससे व्यावसायिक सोच को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक रविवार को लाल वस्त्र का दान करें। नीला व लाल रंग शुभ है।
मिथुन
सूर्य एक माह इसी राशि से एकादश यानी लाभ भाव में रहेंगे हैं। मिथुन राशि के लोगों को इस संक्रांति का लाभ 30 दिन तक खूब मिलेगा। जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। प्रतिदिन अन्न का दान बहुत ही शुभ है। आसमानी व पीला रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक रविवार व बुधवार को रोटी व गुड़ सहित भोजन कराएं।
सिंह

सूर्य एक माह इसी राशि में रहेंगे। जॉब में लाभ का समय है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। भगवान सूर्य की उपासना करते रहें। आप के लिए एक बहुत अच्छी बात यह रहेगी कि कई रुके व डूबे धन मिल सकते हैं।
कन्या
सिंह संक्रांति आपके लिए बहुत ही शुभ है। जॉब सम्बंधित कई महत्वपूर्ण व बड़े निर्णय आप इस समय लेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। हनुमानजी जी की उपासना भी करते रहें।
तुला
यह समय जॉब के लिए बहुत ही शुभ है। यह गोचर छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। सूर्य का एकादश गोचर जॉब में आपकी रुकी योजनाओं को
शुरू करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पीला व आसमानी रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यह सूर्य की शुभता को बढ़ाता है।.

वृश्चिक

व्यवसाय सम्बन्धी कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। छात्रों के करियर में थोड़ा संघर्ष रह सकता है। धन का आगमन होगा। शिक्षा में प्रगति के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी लाभ है। हरा व बैगनी शुभ है।
धनु
शिक्षा में सफलता है। परिवार से खुश रहेंगे। जॉब में अपने करियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पीला व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। सूर्य उपासना करते करते रहें। चन्द्रमा व सूर्य के बीज मंत्र को जपते रहें।
मकर
सूर्य का अष्टम गोचर हेल्थ में बहुत सकरात्मक कार्य करेगा। व्यवसाय मेंं विशेष सफलता मिलेगी। संतान के विवाह सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं का दान करते रहें
कुम्भ
व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। गृह निर्माण में रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। स्वास्थ्य सुख की बाधाएं दूर होंगी। नीला व बैगनी रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें व अन्न का दान करें।
मीन
सूर्य का पंचम गोचर संतान को लाभ करेगा। गृह निर्माण सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। जॉब में आपके लिए उपलब्धियों का समय है। सूर्य का यह परिवर्तन व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकता है। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। लाल व पीला रंग शुभ है। गुरु व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।