Laughter Yoga Club द्वारा करवाया गया तीज का उत्सव
वंदे भारत (काजल)- लाफ्टर योगा क्लब द्वारा गुप्ता कॉलोनी में मैडम प्रवीन शर्मा के निवास पर तीज उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मैडम प्रवीन शर्मा ने तीज के त्यौहार का महत्व बताया और सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अलका नंदा , नीरज, अनुराधा सोंधी ,मीना मैडम , मंजू चोपड़ा, प्रभा रतन की ओर से कार्ड गेम ,बैंगल्स गेम्स, कलर्स गेम्स, मुठी दाल गेम्स का आयोजन किया गया | सभी मेंबर्स द्वारा अलग-अलग एक्टिविटीज करके रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी सदस्यों ने ढोल की ताल पर गिद्दा डाला।

इस मौके पर मैडम शशि शर्मा ने मैडम प्रवीन शर्मा को खास तौर पर सम्मानित भी किया। आए हुए सभी सदस्यों के लिए खाने-पीने का खास प्रबंध था और रिटर्न गिफ्ट दे कर मैडम प्रवीन शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।


