news

जम्मू कश्मीर में आर्मी के वाहन पर टेररिस्ट अटैक, एनकाउंटर जारी

वंदे भारत– जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर हमला किया है। कश्मीर में पुंछ क्षेत्र में यह हमला हुआ है। आतंकियों के हमले के बाद सेना ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी है।

हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

जवाबी फायरिंग

सेना के वाहनों पर पुंछ में शुक्रवार को आतंकवादियों ने अचानक से हमला बोल दिया। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।

दूसरा आतंकी हमला

पुंछ क्षेत्र में तीन हफ्तों के भीरत यह सेना पर हुआ दूसरा आतंकी हमला है। पिछले दिनों राजौरी के डेरा की गली में सेना के दो वाहनों पर हमला किया गया था। इस हमले में चार सैनिक मारे गए थे और पांच घायल हो गए थे।

डेरा की गली से करीब चालीस किलोमीटर दूर यह हमला हुआ है