breakingCrimeIndiaJalandharnewsPunjab

फगवाड़ा में फिर से चली गोलियाँ, बना दहशत का माहौल

वन्दे भारत 24 : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के फगवाड़ा शहर से आ रही है, जहाँ एक बार फिर फगवाड़ा शहर गोलियों की आवाज से गूंज उठा है। घटना कल देर रात की बताई जा रही है, जहाँ फगवाड़ा के पलाही गेट इलाके में अमन बसरा और साबी बसरा के घर पर देर रात कुछ युवकों ने गोलियां चलाईं। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

इस बीच, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने मामले की आगे की जाँच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मौके से गोलियों के 6 से 7 खोल भी बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *