राधा स्वामी सत्संग व्यास की संगत के लिए सबसे बड़ी और अच्छी खबर
डेरा ब्यास संगत के लिए अच्छी खबर
वंदे भारत 24-: राधा स्वामी सत्संग व्यास की संगत के लिए इस वक्त सबसे बड़ी और अच्छी खबर आ रही है|बता दें कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास में सत्संग प्रोग्राम के दौरान संगत काफी दूर-दूर से आती है और ज्यादातर दूर से आने वाली संगत रेल यात्रा करके डेरा ब्यास पहुंचती है इसी के चलते रेल विभाग ने डेरा ब्यास से सहारनपुर और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के लिए स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने जा रही है जिससे दूर-दूर से आने वाली संगत को सुविधा मिलेगी
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 04039 हजरत निजामुदीन स्टेशन से 29 जून को सायं 7.40 बजे चलकर अगले दिन प्रात: 4.05 बजे ब्यास पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04040 डेरा ब्यास स्टेशन से 2 जुलाई को रात 9 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4 बजे हजरत निजामुदीन स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में ठहराव नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी स्टेशनों पर होगा।

गाड़ी संख्या 04511 सहारनपुर स्टेशन से 30 जून को रात 8.50 बजे चलकर अगले दिन प्रात: 2.15 बजे ब्यास स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04512 ब्यास स्टेशन से 2 जुलाई को शाम 3 बजे रवाना हो इसी दिन रात 8.20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में ठहराव यमुनानगर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में ठहराव यमुनानगर, , जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी स्टेशनों पर होगा
