news

No Parking में गाड़ी खड़ी करने पर कटा था चालान, गलती मानने पर वाह-वाही बटौर रहे MLA अमनदीप सिंह

देशभर में चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती जगजाहिर है । यहां पर गलत पार्क जस्टिस की कार, पंजाब के डीजीपी के नाम रजिस्टर्ड सरकारी वाहन, हरियाणा के आइजी की गाड़ी, कई विधायक, एंट्री टेररिस्ट फ्रंट के एमएस बिट्टा सहित कई नामचीन लोगों के वाहनों का चालान ट्रैफिक पुलिस काट चुकी हैं।एक बार फिर से पंजाब में आम आदमी पार्टी से विधायक की गाड़ी का गलत पार्किंग में चालान काटने पर ट्रैफिक पुलिस चर्चा में है।
गलती मानी तो सोशल मीडिया पर विधायक की तारीफ
पंजाब के विधायक की गाड़ी का चालान होने के बाद ट्रैफिक पुलिस के उनके साथ आने वाले एक व्यक्ति ने गलती मानकर मौके पर ही चालान के पैसे का भुगतान किया है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों विधायक के
सादगी की तारीफ कर रहे हैं।


लोगों का कहना है कि सादगी वही है जो पुलिस के साथ बहस ना करे और पुलिस के साथ समन्वय में रहे। पंजाब के फाजिल्का जिले की बल्लुआना सीट से विधायक अमनदीप सिंह मुसाफिर की इनोवा गाड़ी का चंडीगढ़ में ट्रैफिक
पुलिस ने सोमवार को चालान काटा है।
उनकी इनोवा कार पंजाब सिविल सचिवालय के समीप सड़क किनारे गलत तरह से पार्किंग खड़ी थी। यह एरिया सीआरपीएफ के कंट्रोल में आने की वजह से पहले उन्होंने सड़क किनारे गलत पार्किंग में खड़ी कार को हटाने
लिए अनाउंसमेंट किया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विधायक की गाड़ी नंबर पीबी 65 बीए 3686 का 500 रुपये का चालान काटा।

पंजाब के एक विधायक से हुई थी बहस
इससे पहले चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने तैनात सब इंस्पेक्टर लक्खा सिंह ने ड्यूटी के दौरान पंजाब के एक विधायक की गाड़ी रोक ली थी। इसके बाद विधायक और एसआइ के बीच बहस भी हुई थी। इस घटना का वीडियो वायरल
होने के बाद मामला काफी गरमाया था। वीडियो में गाली-गलौज भी जमकर सुनाई दे रही थी।
इसके बाद पंजाब में आप पार्टी के विधायक सहित पार्टी की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाकर कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने भी चंडीगढ़ पुलिस पर विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। मामला बढ़ता देख
दोनों पक्षों में लिखित तौर पर समझौता हुआ था। इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक के खिलाफ लोग खूब खरी खरी बोल रहे थे।