मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए उत्तम फलदायी रहेगा दिन, जानें बाकी राशि वालों का हाल
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) मंगलवार, 12 मार्च को मेष राशि के लोग पुरानी गलतियां सुधारने की कोशिश करें, तभी तनाव दूर हो सकता है। सिंह राशि के लोगों को मित्रों से मदद मिलेगी। मकर राशि के लोग पारिवारिक रिश्ते सुधारने पर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष- व्यक्तिगत बातों पर बारीकी से ध्यान देने की कोशिश करें। पुराने नुकसान को दूर करना आपके लिए संभव हो सकता है। पुरानी गलतियों की वजह से पछतावा हो सकता है। परिस्थिति मिश्रित फलदायक रहेगी। तनाव बढ़ाने वाली बातों से बचना होगा।
वृषभ- दो अलग बातों में संतुलन बनाना होगा। आप पूरी मेहनत के साथ परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। कड़ी मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल करना आपके लिए संभव हो सकता है। विचारों में आ रहा परिवर्तन आपके विचारों में भी बदलाव लाएगा। वर्तमान से जुड़ी बांतों पर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा।
मिथुन- पैसों से संबंधित जो नकारात्मकता है, वह दूर होगी और आप नए विचारों पर ध्यान देंगे। दूसरों से मदद स्वीकार करते रहें, लेकिन हर बार दूसरों पर ही निर्भर रहना, आपके लिए सही नहीं है। पारिवारिक समस्या दूर करने के लिए आपका महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।
कर्क- योग्यता होने के बाद भी मन में बढ़ रहे डर की वजह से काम करना आपके लिए कठिन रहेगा। आपको अपने विचारों पर काम करने की जरूरत है। जिस प्रकार से विचार सुधरेंगे, वैसे ही व्यक्तिगत जीवन में भी बदलाव आएगा। जीवन से जुड़े अनेक लक्ष्यों पर ध्यान देना पड़ सकता है। फिलहाल चिंता न करें। केवल हल ढूंढने की कोशिश करते रहें।

सिंह- मित्रों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपको प्रसन्नता मिलेगी। परिवार के साथ थोड़ा वक्त बिताने की कोशिश करते रहें। काम की गति को धीमी हो सकती है। फिलहाल आपकी थकान बढ़ सकती है। इस कारण काम पर असर हो सकता है। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देते रहें। जिन बातों की वजह से विवाद होते हैं, उन बातों से दूर रहना होगा।
कन्या– छोटी-छोटी बातों पर भी गहराई से ध्यान दें। पुरानी बातों को छोड़कर नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। आपको सफलता मिलेगी, फिर भी प्रसन्नता न मिलने से बेचैनी हो सकती है। जब तक अपनी बातों को अपनाना नहीं सीखेंगे, तब तक किसी भी बात में खुशी नहीं मिलेगी। लोगों की टिप्पणी की वजह से खुद को देखने का नजरिया नकारात्मक न बनाएं।
तुला- धन का लेनदेन करते समय आपको सतर्कता रखनी होगी। आपकी लापरवाही के कारण नुकसान होने की संभावना है। जिस प्रकार से आपको मदद मिलती है, वैसे ही दूसरों की मदद करने की कोशिश करें। जीवन में असंतुलन आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। गलत आदतों को सुधारने पर ध्यान देने की जरूरत है।
वृश्चिक- अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। दूसरों की बातों का असर आपके काम पर नजर आएगा। संयम रखें। जिन कामों का चुनाव आपको करना है, उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें।
धनु– आप से जुड़े हुए लोगों के साथ हो रहे विवाद की वजह से आपकी चिंता बढ़ेगी। जिन बातों से आपका संबंध नहीं है, उनसे खुद को दूर रखें। ज्यादा सोच-विचार और निराशा के कारण सेहत पर बुरा असर हो सकता है। गलत लोगों की संगत से दूर रहें।
मकर- परिवार के साथ संबंध सुधारने का मौका आपको मिलेगा। पुरानी बातों के बारे में चर्चा करते समय अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। परिवार के लोग आपके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे। अपनी समस्या के बारे में बात करते समय लोगों के विचारों को भी ध्यान में रखने की जरूरत है।
कुंभ- काम में कठिनाई आ सकती है। इस कारण चिड़चिड़ापन और बेचैनी होगी। आपके काम आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अनेक रुकावटें भी आ रही हैं। इन रुकावट का सामना करते समय आप में बदलाव आएगा। बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए समय महत्वपूर्ण साबित होगा।

मीन- बड़े निर्णय आपके द्वारा मजबूरी में लिए जाएंगे, लेकिन ये आपके लिए महत्वपूर्ण और लाभदायक हैं, ये बात समझ आएगी। फिलहाल परिस्थिति के साथ समझौता करने की तैयारी रखनी होगी। आध्यात्मिक बातों की वजह से जीवन में बदलाव करना संभव हो सकता है। हर एक बात में खुद को सकारात्मक बनाने की कोशिश करते रहें।
