काली माता मंदिर में तैनात कर्मचारी ने खुद को मारी गोली कुछ दिन पहले ही हुई थी सगाई
दिल दहला देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें पंजाब के पटियाला में मशहूर काली माता मंदिर में एक मुलाजिम ने खुद को ही गोली मार ली । गोली मारने वाले की पहचान जंग सिंह 27 निवासी हसनपुर अंबाला के रूप में हुई है. शख्स ने मंदिर के शौचालय में खुद को एके-47 से गोली मार ली.

जांच पड़ताल के बाद पता चला कि मृतक लंबी छुट्टी के बाद डयूटी पर आया था ,कुछ ही दिन पहले उसकी मंगनी हुई थी. जांच अभी भी जारी है जिसमें घटना अभी तक पूर्ण रूप से सामने नहीं आई है.
