चोरी की बढ़ती वारदात व्यापारी के घर से पड़ोसी के बच्चे की कंधे पर रखी बंदूक और लूटे 4 लाख कैश और 15 तोले सोना लूटा
वंडे भारत 24 -: पासीया मोहल्ले में सोमवार दोपहर करीब दो बजे पांच लुटेरों ने बर्तन व्यापारी शशिकांत पासी के बुजुर्ग पिता हरमेश चंद्र पासी और पड़ोसी के आठ साल के बच्चे ‘को बंधक बनाकर 15 तोले सोने के जेवर और 4 लाख कैश लूट गए। लुटेरे करीब पौने घंटे तक व्यापारी के घर में रहे। बताया जा रहा है सभी लुटेरों के पास पिस्टल थी। सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक पर जाते दो लुटेरों के चेहरे कैद हुए हैं। व्यापारी का घर का दरवाजा पूर्व नौकर अजय का नाम लेकर खुलवाया गया था। एसपी (इन्वेस्टीगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि अब तक पासी परिवार ने 15 तोले सोने के जेवर और 4 लाख का कैश लूटे जाने की बात कही है। प्राथमिक जांच में अहम सुराग मिले हैं। लुटेरे जल्द ट्रेस कर पकड़ लिए जायेंगे।

नूरमहल में दोपहर बाद तीन बजे उस समय सनसनी फैल गई जब खबर आई कि बर्तन व्यापारी शशिकांत पासी के घर में डाका पड़ गया है। पुलिस ने हाई अलर्ट करते हुए नाकाबंदी करवा दी, मगर रात तक कोई लुटेरे हाथ नहीं आए थे। शशिकांत पासी के बुजुर्ग पिता हरमेश चंद्र पासी ने बताया कि बेटा और बहू लंबा बाजार स्थित दुकान पर थे। वह दोपहर को घर में अकेले थे तो पड़ोसी का आठ साल का बच्चा उनके पास आ गया था। दोनों घर का दरवाजा लगाकर बातें कर रहे थे। इस दौरान दरवाजा खटखटाया। पड़ोसी का बेटा दरवाजा खोलने से पहले पूछा कि कौन तो आवाज आई कि वह अजय है। बच्चे ने कहा-पापा जी अजय है तो बच्चे को दरवाजा खोलने को कह दिया। इतने में पांच युवक आ धमके। उनके हाथ में पिस्टल थे। उसे और बच्चे को साइड पर बैठा दिया और धमकी दी कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे

