Shri Kartarpur Sahib की यात्रा हुई शुरू, खुशी से झूम उठे श्रद्धालु; दर्शन के लिए रवाना हुए तीर्थयात्री
वंदे भारत– करतारपुर साहिब (Shri Kartarpur Sahib) के दर्शन के लिए 20 जुलाई से बारिश के कारण पैदा परिस्थितियों को देखते हुए रोकी गई यात्रा फिर से शुरू हो गई है।मंगलवार को डेरा बाबा नानक की सरहद पर बनाए गए करतारपुर कॉरिडोर से श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जी के दर्शन करने के लिए रवाना हुए।

क्यों बंद हुआ था करतारपुर साहिब कॉरिडोरबता दें कि सीमा के पास से गुजरने वाली रावी नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर गुरुवार से बंद कर दिया गया था। जल स्तर कम होने के बाद लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बीएसएफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा श्री करतारपुर कॉरिडोर की सफाई और सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के बाद मंगलवार को करतारपुर साहिब का लंगा खोल दिया गया।पाकिस्तान के रास्ते रवाना हुए तीर्थयात्री मंगलवार को महाराष्ट्र के अलावा विभिन्न स्थानों से आए तीर्थयात्रियों ने पैसेंजर टर्मिनल में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीमों से पोलियो की खुराक ली।

इसके बाद बीएसएफ जांच, आव्रजन आदि को पूरा करने के बाद तीर्थयात्री ई-रिक्शा द्वारा भारत जीरो लाइन पर पहुंचे। जहां से तीर्थयात्री पाकिस्तान (Pakistan) के रास्ते गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जी के लिए रवाना हुए।

132 तीर्थयात्रियों को कल मिली थी इजाजत यहां बता दें कि मंगलवार को करीब 132 तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने की इजाजत दी गई है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सरबजीत सिंह, गुरुमीत सिंह, हीरा लाल, गुरबचन सिंह, सिमरनजीत सिंह के अलावा श्रद्धालु भी मौजूद थे। श्री करतारपुर साहिब के दर्शन से पहले पोलियो की खुराक पीते श्रद्धालु।
