Horoscopenews

मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातक बनेंगे मालामाल, मिलेगा धन योग का बंपर लाभ

​​वंदे भारत(काजल) 18 अप्रैल का राशिफल ग्रह ग्रहों की गणना के अनुसार मिथुन तुला और कुंभ राशि के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। जहां चंद्रमा पर गुरु की नवम और मंगल की सप्तम दृष्टि रहेगी। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जबकि आज मंगल और चंद्रमा के बीच दृष्टि योग से धन योग का भी निर्माण हो रहा है। देखें अपना आज का राशिफल।

मेष- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी और उलझन भरा रहा सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप अपने काम पर फोकस करें और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। आपके लिए बेहतर होगा कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे और हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें। आपका गुस्सा आपके काम को बिगाड़ भी सकता है। आपको अपने ख़र्चों पर ध्यान देने की ज़रूरत है क्योंकि आपको पैसों की कमी महसूस हो सकती है। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और अपनों के साथ समय बिताना आपको खुशी दे सकता है। संतान पक्ष से भी आज आपको खुशी मिलने वाली है।

वृषभ- आज गुरुवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज अपने प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी और अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन पाएंगे। आज आपको अपने कामकाज में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने जीवन में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नई ताकत हासिल करेंगे। पारिवारिक जीवन के मामले में भी आज आपका दिन सुखद रहेगा। आपको आज आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। माता की सेहत बीते दिनों ठीक नहीं चल रही है तो उनकी सेहत में आज सुधार दिखेगा।

मिथुन- सितारे बताते हैं कि आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको अपने कामकाज में बहुत अनुकूल नतीजे मिलेंगे और आर्थिक प्रयास भी आज आपका सफल होगा। आज आपको अपने पार्टनर या रिश्तेदारों से अविश्वसनीय बातों पर बहस करने से बचना चाहिए और अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए इससे परिवार में आपसी सौहार्द बनाए रख पाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आप आज वाहन या घर के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रय़ास का लाभ मिलेगा। आप आज धन संचय कर पाने में भी सफल होंगे। वैसे आज आपको अपने काम पर अधिक समय और ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज आपको अपने व्यवसाय में कुछ तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप समझदारी और कुशलता से समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। सेहत के मामले में दिन कुछ नरम रह सकता है। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। वैसे आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के साथ आप सुखद पल बिताएंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मनोबल और उत्साह को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी क्षमताओं और ऊर्जा से आज सभी बाधाओं पर कर पाने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में आज आपकी योजना सफल रहेगा। आपको निवेश द्वारा भी आज लाभ मिल सकता है। आपका कोई काम जो काफी समय से अटक रहा है आज वह पूरा हो सकता है। आपकी राशि में आज चंद्रमा का संचार भी हो रहा है तो आपको अपनी भावुकता पर कंट्रोल करने की जरूरत है। वैसे आपको आज आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर के लिए आज आप कुछ खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

​कन्या- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ सुखद पलों को बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा भी आज पूरी हो सकती हैं और आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा, सर्दी जुकाम संबंधी समस्या हो सकती है। चोट लगने की भी आशंका है इसलिए सतर्कता से चलें। आज आप शाम के समय किसी सामाजिक गतिविधि में भाग ले सकते हैं जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और तारीफ पाएंगे।

तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ और उत्कृष्ट रहने वाला है। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपके काम को सराहा भी जाएगा। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आपको अपने सपने पूरे करने और जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिल सकता है। तुला राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, खासकर मेडिकल की तैयारी करने वालों के लिए। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और आप अपने क्षेत्र में नाम कमाने में सफल रहेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। अच्छी बात यह भी है कि आपको दिन भर की भागदौड़ के बाद अपनों के साथ समय बिताने का भी मौका मिल सकता है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको अपने काम और जीवनशैली पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर कोई भी फैसला लें। आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने मिलेगा और यात्रा संबंधी योजना भी बन सकती है। स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देना होगा क्योंकि आज वायु विकार और उदर संबंधी समस्या होने की आशंका है। आज वृश्चिक राशि के जातक नौकरी में बदलाव के बारे में भी विचार कर सकते हैं।

धनु- धनु राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। अपने रिश्तेदारों के साथ आपको बेहतर संबंध बनाने का अवसर मिलेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। वैसे कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर चलना होगा और ऑफिस की राजनीति से बचना होगा क्योंकि विरोधी आपको नीचा दिखाने के लिए कूटनीतिक चाल चल सकते हैं। वैसे आज आप दिन भर की थकान और काम के बाद मनोरंजन के लिए भी समय निकालेंगे और परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। वाहन और घरेलू जरूरतों पर आपका धन खर्च हो सकता है। अगर परिवार में किसी करीबी व्यक्ति को लेकर चिंतित हैं तो आज आपकी यह चिंता दूर होगी।

मकर- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खट्टा मीठा अनुभव देने वाला रहेगा। आपका मन आज विचारों के द्वंद में फंसा रहेगा जिसकी वजह से आपको निर्णय लेने में परेशानी होगी। पारिवारिक मुद्दों को लेकर आप आज थोड़े चिंतित भी रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे और आर्थिक मामलों में इसका इन्हें फायदा भी मिलेगा। सेहत के मामले में लेकिन आज आपको ध्यान देने की जरूरत है। अपने खान-पान पर ध्यान दें और अनावश्यक तनाव को आज हावी न होने दें।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए आज दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिलने की खुशी होगी। आपकी आय का स्रोत भी बढ़ सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है। सामाजिक प्रभाव में भी आज आपका बढेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं और आपके बीच प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक सजग रहने की जरूरत है। आज आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे।

​मीन- आज का दिन मीन राशि के लिए कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। आप आज कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आज आपको अपना विचार टाल देना चाहिए। आज आपको व्यापार के क्षेत्र में लाभ पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। आपका कोई बनता हुआ काम आज अटक सकता है। आपको अपने व्यवसाय में सावधान रहना चाहिए और अपने निवेश पर ध्यान देना होगा नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपके ऊपर मानसिक तनाव भी बना रहेगा। वैसे आज आपको अपने परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। किसी शुभ काम में शामिल होने का भी आपको मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा।