गठबंधन की क्यासों के बीच फिर जुदा हुई अकाली दल और बीजेपी की राह
अकाली दल के साथ हमारा गठबंधन नहीं होगा : विजय रुपाणी
हमारा गठबंधन सिर्फ बसपा के साथ : सुखबीर बादल
वंदे भारत- बीजेपी और अकाली दल के फिर से गठबंधन करने की खबरें काफी समय से चर्चा में चल रही थी। लेकिन बीजेपी पंजाब के प्रभारी विजय रुपाणी के बयान “हमारा अकाली दल से कोई गठबंधन नहीं होगा” ने सियासी समीकरण बदल दिए। जिसके चलते शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भी बोला कि हमारा गठबंधन सिर्फ बसपा के साथ है। आपको बता दें कि जालंधर लोकसभा में हुए उपचुनाव मैं दोनों पार्टियों का नतीजा कुछ खास नहीं रहा। उसके बाद से ही अकाली दल और बीजेपी के दोबारा से गठबंधन करने की बातें सामने आने लगी।

बीती रात तक आ रही खबरों के मुताबिक लगा रहा था कि जैसे बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन लगभग तय है ,मगर आज दोनों पार्टियों के बयान आने से लग रहा है के यह गठबंधन अब दोबारा मुमकिन नहीं होगा। हालांकि बीजेपी का मानना है 2024 के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग एनडीए के साथ जुड़े वहीं दूसरी तरफ बीजेपी पंजाब का एक खेमा चाहता है कि बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन हो जाना चाहिए ताकि आने वाले चुनाव ज्यादा मजबूती से लड़े जा सके। सुनील जाखड़ के बीजेपी पंजाब प्रधान बनने से भी हलचल काफी तेज हुई है।

