Politics

प्रदर्शन कर रही महिला को थप्पड़ मारा

गुरदासपुर में पुलिस और किसानों के बीच झड़प

वंदे भारत 24 बहुत तेजी से वायरल हो रही यह वीडियो जहां पुलिस और किसानों के बीच झड़प देखने को मिली है। जिसमें एक पुलिस वाले ने विरोध प्रदर्शन कर रही महिला को थप्पड़ मार दिया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। किसानों का आरोप है कि कई किसान नेताओं की पगड़ियां भी उतारी गई हैं। जानकारी के मुताबिक महिला को थप्पड़ मारने वाले पुलिस को लाइन हाजिर किया गया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे के लिए ज़मीन अधिग्रहण करने के लिए एसडीएम गुरदासपुर अमनदीप कौर के नेतृत्व में गांव थानेवाल में शुरू करवाए गए काम को किसान जत्थेबंदियों ने बंद करवा दिया। इस दौरान एकत्रित हुए किसानों के विरोध कारण जब स्थिति तनाव पूर्ण बनी तो मौके पर डी.एस.पी. और सबंधित थाने की पुलिस भी भारी संख्या में पहुंच गई।
एस.डी.एम. गुरदासपुर ने प्रदर्शनकारी किसानों को कहा कि जिस किसान की जमीन अधिग्रहण की जा रही है उस किसान को मुआवजे के पैसे दिए जा चुके हैं और किसान ने जमीन अधिग्रहण करने के लिए लिखित रूप में सहमति दी हुई है। पर इसके बावजूद इस काम को जबरन रोकना गलत है।


लेकिन किसान नेताओं ने कहा कि सिर्फ कुछ ही किसानों को मुआवजे के पैसे दिए गए हैं और जिला प्रशासन ने सही ढंग के साथ मुआवजे नहीं दिए। मौके पर किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता हरविन्दर सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव थानेवाल में जिला प्रशासन की तरफ से दिल्ली कटरा नैशनल हाईवे के लिए जमीन एक्वायर की जा रही है जिस के बाद किसान नेताओं ने यहां पहुंच कर विरोध किया है।