Horoscope

सावन का दूसरा सोमवार इन राशियों के लिए लाया खुशखबरी, चमकेगी किस्मत; जानें अपना राशिफल

वंदे भारत-  धनु राशि के युवा सोशल मीडिया का उपयोग नकारात्मक पोस्ट को बढ़ावा देने के लिए कतई न करें, वरना भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. राशिफल में जानें आज आपके दिन कैसा रहेगा..
सोमवार को सिंह राशि के लोगों को मानसिक रूप से ऊर्जावान रहते हुए कठिन कामों पर जोखिम लेना सफलता दिलाने में मदद करेगा, वहीं कुंभ राशि के जिन लोगों ने नया व्यापार शुरू किया है, उन्हें माल का ऑर्डर लेने के लिए बाहर भी जाना पड़ सकता है. राशिफल में जानें कि सावन का दूसरा सोमवार आपके लिए क्या खास लेकर आया है.

मेष – मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय की हर परिस्थिति में सकारात्मक एप्रोच रखनी होगी, जो आपको एक सफल व्यक्ति बनाने में काफी सहायक सिद्ध होगी. व्यापारी वर्ग की बात करें तो कारोबार को और आगे बढ़ाने के लिए प्लानिंग करें, जिन लोगों ने प्लानिंग कर रखी है वह इसे क्रियान्वयन करें. युवा वर्ग संस्कारों को ताक में रखकर कोई भी कार्य न करें, संस्कारवान व्यक्ति को हर स्थान पर सम्मान प्राप्त होता है. जो महिलाएं संध्या पूजा पाठ नहीं करती है, उन्हें आज ही से शुरू कर देना चाहिए शाम के समय घर में धूप बत्ती अवश्य जलानी चाहिए सेहत की बात करें तो शारीरिक और मानसिक स्थिति यदि अच्छी रहेगी तो हेल्थ भी अच्छी रहेगी.

वृष – इस राशि के लोगों के लिए बॉस के ज्ञान को आत्मसात करने का समय है, उनसे मिला ज्ञान न केवल आज के लिए बल्कि आगे के लिए भी संभालकर रखें. व्यापारी वर्ग को थोड़ा बेंचे पर नकद बेंचे के सिद्धांत का पालन करना होगा, क्योंकि उधारी पर दिया गए माल का भुगतान होने में संदेह है. आलस्य की हवा युवाओं की कर्मठता को जंक लगा सकती हैं, इसलिए आलस्य को अपने आस-पास भी भटकने न दें. परिवार की जिम्मेदारी आपके कंधों पर होगी, आपसी तालमेल बना रहे, ध्यान रखना है. सेहत की बात करें तो फिटनेस पर ध्यान देना होगा, जो लोग मॉडलिंग करते है उनको खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना होगा…

मिथुन – मिथुन राशि के लोगों का सहकर्मी संग छोटी सी बात पर बड़ा झगड़ा होने की आशंका है, इसलिए उनके संग हुई छोटी छोटी बातों को इग्नोर करें कपड़ों का व्यापार करने वाले लोगों का फैशन को देखते हुए माल स्टोर करना चाहिए, जिससे आपकी दुकान ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बन सके युवा और विद्यार्थियों को इस बार टेक्नोलॉजी के माध्यम से सब्जेक्ट को सरल करने का मार्ग खोजना होगा. पारिवारिक सुख, शांति में कुछ कमी रहेगी लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, बस इसे सुलझाने का प्रयास करें. सेहत की बात करें तो शाम के समय हल्का फुल्का नाश्ता करें, और संभव हो तो डिनर स्किप कर दें

कर्क – इस राशि के लोग कर्मक्षेत्र में कुछ सहकर्मी कमियों को उच्चाधिकारियों के सामने प्रमुखता से रखने का प्रयास करेंगे, इसलिए गलतियों की कोई गुंजाइश न रखें व्यापारी वर्ग स्वयं को कड़ी चुनौतियों के लिए तैयार रखें, क्योंकि मार्केट की उठापटक आपको एक साथ कई चुनौतियां दे सकती है. युवा वर्ग को दिखावे बाजी में धन खर्च करने से बचना होगा, दिखावे में धन खर्च करने के चक्कर में बैंक बैलेंस पर ध्यान देना न भूल जाएं घर में अचानक से रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, इसलिए घर की साफ सफाई की ओर पहले से ध्यान दें. हेल्थ को देखते हुए संभव हो तो आज के दिन फलों का सेवन अधिक करना चाहिए.

सिंह – सिंह राशि के लोगों को मानसिक रूप से ऊर्जावान रहते हुए कठिन कामों पर जोखिम लेना सफलता की सीढ़ी बनेगा. थोक व्यापारियों को फुटकर व्यापारियों के साथ मान सम्मान से पेश आना होगा, उनके साथ किसी भी तरह की बदसलूकी करने से बचें. युवा वर्ग भ्रम की स्थिति के चलते गलत निर्णय ले सकते हैं, भ्रम से बाहर निकलने के लिए बड़ो से बात करें और मानसिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास करें. आज के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खाने-पीने का सामान दें हेल्थ में सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज को शामिल करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा.

कन्या – इस राशि के लोगों के अभी तक जो कार्य आसानी से पूर्ण हो जा रहे थे, इस दौरान उनको पूर्ण करने के लिए इन्हें कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा व्यापारियों की विरोधियों के साथ टकराव की स्थिति उत्पन्न होगी, ग्रहों की नकारात्मकता को समझते हुए बेवजह उलझने से बचें. विद्यार्थी हो या फिर युवा कार्य में क्रिएटिविटी को प्राथमिकता दें, इससे नंबर और प्रेजेंटेशन में लाभ मिलेगा. यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य सही नहीं है तो घरेलू कार्यों में जीवनसाथी की मदद करें. सेहत की बात करें तो पित्त और हाइपर एसिडिटी से परेशान हो सकते हैं..

कन्या – इस राशि के लोगों के अभी तक जो कार्य आसानी से पूर्ण हो जा रहे थे, इस दौरान उनको पूर्ण करने के लिए इन्हें कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा व्यापारियों की विरोधियों के साथ टकराव की स्थिति उत्पन्न होगी, ग्रहों की नकारात्मकता को समझते हुए बेवजह उलझने से बचें. विद्यार्थी हो या फिर युवा कार्य में क्रिएटिविटी को प्राथमिकता दें, इससे नंबर और प्रेजेंटेशन में लाभ मिलेगा. यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य सही नहीं है तो घरेलू कार्यों में जीवनसाथी की मदद करें. सेहत की बात करें तो पित्त और हाइपर एसिडिटी से परेशान हो सकते हैं.

तुला – तुला राशि के लोगों के ऑफिशियल कार्यों में रुकावटें आएंगी लेकिन निसंदेह जीत आपकी ही होगी. व्यापारी वर्ग द्वारा कारोबार के लिए पहले से की गई प्लानिंग को वर्तमान समय में लागू करने का समय आ गया है. ग्रहों की स्थिति युवाओं के लिए दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकती है. बाहर जाने से पहले बड़ों की इजाजत लेना न भूलें. पारिवारिक सदस्यों के साथ समर्पण की भावना रखनी है तो वहीं दूसरों के साथ अच्छा तालमेल लाभ दिलाएगा. सेहत की बात करें तो किन्हीं कारणों से बाहर का ही भोजन करना पड़ता है, तो हल्का भोजन ऑर्डर करें.

वृश्चिक- इस राशि के लोगों को टीम वर्क में कार्य करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और टारगेट भी जल्दी और सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे. व्यापारी वर्ग को एक विशेष सलाह दी जाती है कि कार्यों में गड़बड़ी आने पर सूझबूझ के साथ समस्याओं का समाधान ढूंढना चाहिए. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर लापरवाही दिखाने से बचें, अन्यथा आने वाली परीक्षा के परिणाम खराब हो सकते हैं. यदि काफी समय से घर का इंटीरियर चेंज कराने के लिए सोच रहे है तो अब करा सकते हैं. सेहत में मधुमेह के रोगी अपनी दिनचर्या को नियमित रखें, और यदि रेगुलर बेसिस पर कोई दवा लेते है तो उसे लेने में कोई लापरवाही न बरतें.

धनु – धनु राशि के जो लोग इनकम टैक्स विभाग या शोध कार्यों में लगे हैं उन्हें इस बार कोई गुप्त सूचना मिल सकती है. व्यापारी वर्ग को साख में गिरावट लाने वाले कामों से दूर रहना है, कोई अनुचित कार्य करने से पहले अच्छे से विचार जरूर कर लें युवा वर्ग सोशल मीडिया का उपयोग नकारात्मक पोस्ट को बढ़ावा देने के लिए कतई न करें, आज के दिन बेवजह क्रोध करना ठीक नहीं होगा क्योंकि ग्रहों के स्थितियां दूसरों के साथ तालमेल बैठा कर चलने को प्रेरित कर रही है. सेहत में आज के दिन छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दवाइयों का प्रयोग न करें तो बेहतर होगा.

मकर – इस राशि के लोगों को मेहनत से पीछे नहीं हटना है क्योंकि कहीं न कहीं आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. बेशक व्यापारियों को अनुभव है लेकिन दूसरों के सामने अपनी बौद्धिकता पर अभिमान करना ठीक नहीं है. युवा वर्ग बड़ों की बातों पर क्रोध करने की बजाय उसके पीछे छिपे कारण को समझने का प्रयास करें संतान की चाह रखने वाले दंपत्ति को नन्हे मेहमान के आने के संकेत मिल सकते हैं, जिसे जानने के बाद आपके परिवार की खुशियों में चार चांद लग जाएंगे. सेहत की बात करें तो वजन यदि कम है तो इसे बढ़ाने की ओर ध्यान देना होगा, लगातार वजन में गिरावट आना सेहत के लिए ठीक नहीं है..
कुंभ – कुंभ राशि के लोग ऑफिस में किसी पर तंज न कसें अन्यथा उधर से भी प्रतिक्रिया तीखी मिलेगी. जिन लोगों ने नया व्यापार शुरू किया है, उन्हें माल का ऑर्डर लेने के लिए बाहर भी जाना पड़ सकता है. जिन लोगों के दोस्तों के साथ गिले शिकवे चल रहे थे, वह उसे दूर कर दोस्ती को पुनः शुरू करें यदि मन में शॉपिंग का विचार आ रहा था तो आज का दिन उत्तम है, साथ ही जीवनसाथी के लिए भी उपहार जरूर खरीदे. सेहत की बात करें तो मिर्च मसाले वाले खाने से दूर रहना होगा, अन्यथा अल्सर के रोगी परेशान रह सकते हैं.

मीन- इस राशि के लोगों को ज्ञान का दिखावा करने से बचना होगा, अन्यथा कार्यालय में उनकी इज्जत किरकिरी होने में समय नहीं लगेगा मनमुताबिक मुनाफा न होने पर व्यापारी वर्ग परेशान न हो, व्यापार में इस तरह की उतार चढ़ाव की स्थितियां आना तो सामान्य है. ऑनलाइन क्लासेस लेने वाले विद्यार्थी वर्ग सॉफ्ट कॉपी नोट्स के भरोसे न रहें, खुद भी नोट्स तैयार करते रहें. आज के दिन अध्यात्म और सत्संग से जुड़कर रहना होगा. सेहत की दृष्टि से दांतों की समस्या या फिर मुंह में चोट लगने की आशंका है, इस ओर सचेत रहें.