Punjab

ब्यास नदी के उफान ने ले ली दो भाइयों की जान

वंदे भारत – लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब के कई क्षेत्र काफी क्षतिग्रस्त हुए हैं .इसी के चलते पंजाब से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां ब्यास दरिया में पानी का बढ़ता स्तर देखने के लिए पहुंचे श्री हरगोविंदपुर के गांव धीरोवाल के दो नाबालिक चचेरे भाइयों की ड्रेन में डूबने से मौत हो गई है .दोनों के शवों को पानी से फिलहाल निकाल लिया गया है. मृतकों की पहचान जसकरण सिंह 14 और दिलप्रीत सिंह13 निवासी धीरोवाल के रूप में हुई है .

श्री हरगोविंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया दोनों चचेरे भाई बुधवार को ब्यास दरिया पानी के बढ़ते स्तर को देखने गए थे बुधवार की देर शाम तक दोनों भाई जब वापस घर ना आए तो पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया . जांच के दौरान पता लगा कि दोनों भाई  पानी को देख रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया जिसके कारण दोनों दिन में डूब गए उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह दोनों भाइयों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है जसकरण सिंह दसवीं कक्षा का छात्र है वहीं दिलप्रीत सिंह नवमी कक्षा का छात्र है पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है.