breakingCrimenewsPunjab

हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा

चंडीगढ़: सेक्टर-1 स्थित पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को एक बार फिर ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। यह धमकी भरा मेल हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को प्राप्त हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस अलर्ट हो गई।

सूचना मिलते ही हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। मौके पर बम स्क्वॉड और ऑपरेशन सेल की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि अब तक किसी भी तरह का संदिग्ध सामान नहीं मिला है, लेकिन पुलिस पूरे परिसर और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिलहाल हाईकोर्ट आने-जाने वाले सभी लोगों की कड़ी चेकिंग की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी 22 मई को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी थी। बुधवार को फिर से धमकी भरा ईमेल आने के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *