जालंधर: लुटेरे बाइक लेकर फरार, युवक ने दिखाई बहादुरी,फिल्मी स्टाइल में भगाया लुटेरों को

जालंधर। भार्गव कैंप इलाके में घर के बाहर खड़ी बाइक को दो लुटेरे चोरी कर ले गए। लेकिन मौके पर मौजूद सागर नामक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए छत से छलांग लगाई और लुटेरों का पीछा किया।इस दौरान लुटेरे अपनी बाइक और हथियार वहीं छोड़कर पीड़ित की बाइक लेकर फरार हो गए। सागर ने बहादुरी से एक लुटेरे को काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। युवक ने लुटेरों की बाइक और हथियार पुलिस को सौंप दिए।जांच में सामने आया कि लुटेरों की बाइक भी चोरी की थी और उस पर दो नंबर प्लेट लगी हुई थीं। फिलहाल पुलिस ने बाइक और हथियार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

