देश के मंदिरों में स्वच्छता नहीं होती है गडकरी
वंदे भारत 24-: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 31 मई को कहा कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से निकलने वाला कैलाश मानसरोवर का रास्ता 80 से 85 फीसदी बन गया है. गडकरी ने हिंदू मंदिरों को लेकर भी बयान दिया. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, “मुझे महसूस होता है कि हमारा देश ऐसा है जहां विशेष रूप से हिंदू समाज के जो मंदिर हैं, वहां स्वच्छता नहीं होती. वहां धर्मशालाएं अच्छी नहीं होती. कई देशों के गुरुद्वारा, मस्जिद और गिरजाघरों का वातावरण देख मुझे लगता था कि हमारे श्रद्धा के स्थान भी ऐसे ही होने चाहिए.”

