Viral Video

नगर निगम जालंधर के सभी बैंक खाते सीज होने से मचा हड़कंप, मुलाजिमों की सैलरी का संकट कई चेक हुए बाउंस

वंदे भारत– जालंधर नगर निगम के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। जिससे मुलाजिमों की सैलरी पर संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ कई चैक बाउंस हो गए हैं। निगम के बैंक खाते सीज होने के कारण मुलाजिमों में भी हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद बैंक ने खाते सीज कर दिए हैं। मामला करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए की देनदारी से जुड़ा है। नगर निगम ने साढ़े पांच करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया, जिसके कारण मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट के आदेश के बाद निगम के 4 बैंक खातों को सीज कर दिया गया।

पिछली कांग्रेस सरकार में नगर निगम के खजाने को जमकर लूटा गया। खासकर स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट में बंदरबांट हुआ। इसकी विजीलैंस जांच के साथ केंद्र सरकार भी जांच करवाने जा रही है। जिससे कई सारे प्रोजैक्ट बंद हो गए।