सिद्धू मूसेवाला के घर गुंजी किलकारियां, पिता ने शेयर की फोटो
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर किलकारियां गूंजी हैं। उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया। सुबह करीब 5 बजे बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ। मूसेवाला के पिता बलकौर सिद्धू ने खुद यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बच्चे का फोटो भी शेयर किया है।
फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि शुभदीप को चाहने वाली लाखों फैन्स के आशीर्वाद से ऊपर वाले ने शुभ के छोटे भाई को हमारी झोली में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी शुभचिंतकों के प्यार के लिए आभारी हैं।
मां बनने के लिए चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का सहारा लिया। वह पिछले 3-4 महीने से अपने घर से बाहर भी नहीं निकली थी।
सिद्धू मूसेवाला माता-पिता की इकलौती संतान थे। 29 मई 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी। मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह अकेले हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया था।

