पार्टनरशिप में लाभ होगा, आय भी बढ़ेगी, वैवाहिक जीवन सुकून से बीतेगा, पढ़ें आज का अपना राशिफल
वंदे भारत– मेष राशिफल- आप तन-मन से अस्वस्थ रहेंगे. बुखार, सर्दी या कफ जैसी समस्याएं उत्पन्न होंगी. किसी का भला करने के चक्कर में आप अपना नुकसान कर बैठेंगे. अधिक खर्च होने की संभावना है.
आपको इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि आप कहीं गलत प्रलोभनों में न फंस जाएं. जमीन और मकान से संबंधित दस्तावेज में छले जाने की संभावना है. मां के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी. उलझनपूर्ण स्थिति के कारण उचित निर्णय लेने में तकलीफ होगी
वृष राशिफल
आपके व्यापार और आय में वृद्धि होगी. आप नए संपर्क बना सकेंगे. मित्रों के साथ मौज-मस्ती करने का समय है. प्रवास की भी संभावना है. महिलाओं से लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध अधिक मधुर बनेंगे. सहोदरों एवं बुजुर्गों से लाभ होगा. शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मिथुन राशिफल
आज का दिन अच्छा होने के कारण आपके सभी काम अच्छी तरह संपन्न होंगे. घर और ऑफिस का वातावरण प्रफुल्लित
बना आनंदमयी . प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अधिकारियों की मदद से आप प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकेंगे. पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी. सुखीर हेगा और वैवाहिक जीवन व्यतीत कर सकेंगे. सरकारी कामकाज की बाधाएं दूर होगी. आपके काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे.

कर्क राशिफल
तन-मन में आनंद की अनुभूति होगी. आपके भाग्य में निखार आ सकता है. विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे. धर्म संबंधी कामकाज या दर्शन के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद के पल बीता सकते हैं. विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए समय अच्छा है. अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. नौकरी में भी लाभ होने की संभावना है.
सिंह राशिफल
आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. तबीयत खराब होने के कारण खर्च होने की संभावना है. स्वभाव उग्र बनेगा, ऐसे में वाणी पर संयम रखना आवश्यक है. आपको नकारात्मक विचार बहुत परेशान करेंगे. गलत काम में न फंस जाएं, इसका ध्यान रखना पड़ेगा. धार्मिक मामलों में रुचि लेने से मानसिक शांति मिल सकती है.

कन्या राशिफल
आप समाज में यश, प्रतिष्ठा और ख्याति प्राप्त कर सकेंगे. महिलाओं से लाभ हो सकता है. सामाजिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी. नए परिधान तथा अलंकार खरीद सकेंगे. नए मित्रों से मिलने की संभावना है. उनके साथ संबंध बेहतर होंगे. यह समय भागीदारी के इच्छुक लोगों के लिए भी अच्छा है. प्रवास के भी योग हैं.
तुला राशिफल
आज सावधानी बरतें. विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी. माता और स्त्रीवर्ग की चिंता सताएगी. आज के दिन यात्रा स्थगित रखें. समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा. पारिवारिक संपत्ति के बारे में सावधानी से काम लेना हितकर है.
वृश्चिक राशिफल
साहित्य तथा कला से संबंधित प्रवृत्तियों में विशेष रुचि बढ़ेगी. आप बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है. आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी करेंगे. आपके परिश्रम का उचित फल मिलता हुआ प्रतीत होगा. संतान से भी अच्छा समाचार मिलेगा. नए लोगों की ओर आकर्षण का अनुभव होगा.
धनु राशिफल आपको तन-मन में थकान महसूस होगी. परिवार में तनावपूर्ण वातावरण रहेगा. इससे आपको मानसिक भय का अनुभव होगा. अनिद्रा की समस्या भी सताएगी. माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. समाज में मान भंग होने की भी संभावना है. आर्थिक हानि होगी. पानी से दूर रहें.

मकर राशिफल
आपका आज का दिन आनंद में व्यतीत होगा. परिस्थितियां अनुकूल होने के कारण सभी काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे. मानसिक खुशी का भी अनुभव होगा. व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. भागीदारी से लाभ होगा. सहोदरों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा. आज नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल होने के कारण वे सफलता प्राप्त कर सकेंगे. मित्रों और स्नेहीजनों से होने वाली मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा.
कुंभ राशिफल
आपके मन में उलझन के कारण आप उचित निर्णय नहीं ले सकेंगे. स्वास्थ्य बिगड़ेगा. वाणी पर नियंत्रण न रहने के कारण व्यर्थ की चर्चा से मतभेद या संघर्ष के अवसर उत्पन्न होंगे. इच्छित सफलता नहीं मिल सकेगी. गलत खर्च और आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है.
मीन राशिफल
आज आपको आनंद और उत्साह अनुभव होगा. नए काम की शुरुआत करने से लाभ हो सकता है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मिलकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने की संभावना है. आय का स्रोत जारी रहेगा. धार्मिक कामों में खर्च होगा. निर्धारित किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.
