breaking

जेल में बना रहे थे सुरंग, निकाल चुके थे दीवारों से ईंटे; दो हवालातियों को पुलिस ने पकड़ा

जेल में बना रहे थे सुरंग, निकाल चुके थे दीवारों से ईंटे;

दो हवालातियों को पुलिस ने पकड़ा 

वंदे भारत- ( सुरभी शर्मा ) जेल में बंद हवालातियों के कारनामे सामने आ रहे हैं। हवालाति अब जेल से भागने के लिए नई-नई तरकीबें ढूंढ रहे हैं। सेंट्रल जेल में सुरंग खोद रहे दो हवालातियों को पुलिस मुलाजिमों ने धर लिया।

पुलिस ने आरोपित प्रेम चंद और सरब के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। थाना डिवीजन 7 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाथरूम की निकाली ईंटें

जानकारी देते हुए डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुरिंदर पाल सिंह ने कहा कि 3 फरवरी को जेल में चेकिंग की जा रही थी तो इस दौरान पता चला कि आरोपित प्रेम चंद और सरब ने जेल के एनबी वार्ड की बैरक नंबर 5 में बने बाथरूम के अंदर से 8-10 ईंटें निकाली हुई थी।

जेल से भागने की बनाई योजना

दीवार को सेंध लगे होने के कारण शक है कि हवालातियों ने जेल से भागने की योजना बनाई थी। शक ये भी जताया जा रहा है कि हवालातियों ने नशा और मोबाइल आदि छिपाने के लिए बाथरूम से ईंटें निकाली हो सकती है।