CrimeJalandharnews

मिठाई की 2 दुकानों से 1 लाख से अधिक की कैश लेकर चोर हुए फरार

वन्दे भारत 24 : जालंधर के अली मोहल्ला में स्थित साहनी स्वीट्स की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना में एक्टिवा सवार 2 व्यक्ति दिखाई दे रहे है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की एक्टिवा सवार देर रात 3:12 बजे घटना को अंजाम दिया गया है।

उक्त चोर सब्बल से दुकान का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और दुकान को खंगालने लगे। मामले की जानकारी देते हुए हरीष साहनी ने बताया कि घटना की सूचना दुकानदार को सुबह 7 बजे पता चली। पीड़ित ने बताया कि अली मोहल्ला में उसकी दो दुकाने है। चोरों ने दुकानों को निशाना बनाते हुए तिजौरियों से नगदी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार एक 35 हजार रुपए और दूसरी दुकान से 70 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उसने दूध वाले की पेमेंट रखी हुई थी और सुबह दूध वाले को यह पेमेंट करनी थी, लेकिन उससे पहले चोर सारी नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना 4 की पुलिस को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *