इस बार 2023 में 19 साल बाद दो महीने का सावन, इन राशियों के लिए बेहद शुभ
इस साल सावन अधिकमास होने के कारण दो माह का होगा। इस कारण यह माह और भी शुभ हो रहा है। ज्योतिषों ने बताया कि ऐसा दुर्लभ संयोग 19 साल बाद देखने को मिल रहा है। जिसमें सावन मास की अवधि 59 दिनों की होगी। सावन 4 जुलाई यानी मंगलवार से शुरू होकर 31 अगस्त गुरुवार को समाप्त होगा। अधिकमास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा। ज्योतिष ने बताया कि सावन माह का भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। तमाम भक्त मनोकामना पूर्ति के लिए सावनभर उनकी विशेष पूजा करते हैं। सावन बहुत सारे शुभ संयोग और योगों को लेकर आ रहा है। बुध व शुक्र के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग, सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य जैसे राजयोग का बन रहा है। साथ ही गजकेसरी योग और शश योग का भी निर्माण हो रहा है। सावन में 8 सोमवार के व्रत और 9 मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे। पहला मंगला गौरी व्रत 4 जुलाई को दूसरा 11 जुलाई को, तीसरा 18 जुलाई को, चौथा 25 जुलाई को, पाचंवा 1 अगस्त को, छटा 8 अगस्त को, सातवां 15 अगस्त को, आठवां 22 अगस्त को और नौवां 29 अगस्त को रखा जाएगा। भगवान शिव की अराधना करने को शहर शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

आठ को बोया जाएगा हरेला:
सावन मास में बोया जाने वाला हरेला 8 जुलाई को बोया जाएगा और 17 जुलाई को अमावस्या के दिन काटा जाएगा। वहीं 17 जुलाई से पर्वतीय क्षेत्रों में सावन मास मनाया जाएगा।
आज मनाई गई गुरु पूर्णिमा इस बार गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई, सोमवार को मनाई गई। ज्योतिष अशोक वाघ्रणेय ने बताया कि पूर्णिमा का व्रत का पालन तीन जुलाई को किया जा सकता है। इस दिन ब्रह्म, इन्द्र और बुधादित्य योग निर्माण पूर्णिमा को विशेष शुभता प्रदान कर रहे हैं।

क्या होता है अधिकमास
हर तीन साल में एक बार एक अतिरिक्त माह होता है, जिसे अधिकमास कहा जाता है। इस मास में पूजा-पाठ, व्रत और साधना का महत्व काफी बढ़ जाता है। इस साल अधिकमास सावन माह में जुड़ा है, जिस कारण इस बार सावन दो महीने का होगा। अधिकमास की शुरुआत 18 जुलाई से हो रही है और 16 अगस्त को यह समाप्त हो जाएगा। इस दौरान मंदिरों और घरों में पूजा-पाठ के कार्य किए जाएंगे।

10 जुलाई : सावन माह का पहला सोमवार
17 जुलाई : सावन माह का दूसरा सोमवार
24 जुलाई : अधिकमास का पहला सोमवार
31 जुलाई : अधिकमास का दूसरा सोमवार
07 अगस्त अधिकमास का तीसरा सोमवार
14 अगस्त अधिकमास का चौथा सोमवार
21 अगस्त अधिकमास का तीसरा सोमवार
28 अगस्त अधिकमास का चौथा सोमवार
