वो 7 सवाल जिनके जवाब नहीं दे पाए दिल्ली के CM केजरीवाल, हुए गिरफ्तार

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) आबकारी नीति मामले में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार की रात गिरफ्तार हो गए|बीती शाम 7 बजे ईडी के अधिकारी दिल्ली के सीएम के आवास पर पहुंचे थे, उन्होंने करीब 2 घंटे तक केजरीवाल से पूछताछ की|इस दौरान उनसे एक दर्जन से भी ज्यादा सवाल पूछे गए। इनमें से कुछ सवाल ऐसे भी थे, जिनके जवाब केजरीवाल नहीं दे पाए। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई.केजरीवाल को ईडी हेड क्वार्टर ले जाया गया, जहां उन्होंने रात बिताई।
यह घटनाक्रम ईडी के समन के संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा केजरीवाल को अंतरिम राहत देने से इनकार करने के कुछ घंटे बाद हुआ। केजरीवाल को आज यानी शुक्रवार को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा और ईडी पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगी। दरअसल, जांच एजेंसी पूछताछ में शामिल होने के लिए केजरीवाल को 9 समन जारी कर चुकी थी, लेकिन उन्होंने लगातार समन को नजरअंदाज किया। साथ ही वो समन को गैरकानूनी बताते रहे।
दो घंटे की पूछताछ में ऐसे कौन से सवाल थे जिनके कारण केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया| चलिए जानते हैं…
1) सरकारी कंपनियों से लेकर शराब वितरण का काम प्राइवेट कंपनियों को क्यों दिया गया?
2) आपकी मौजूदगी में शराब कमीशन को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया गया था या नहीं?
3) शराब के कमीशन को होलसेलर के लिए 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत बढ़ाने का आपने विरोध क्यों नहीं किया?
4) के. कविता ने शराब का कमीशन 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का विरोध किया, उसे क्यों हटा दिय़ा गया?
5) शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को विजय नायर को माई बॉय बताकर पैसे देने का भरोसा करने के लिए फेसटाइम पर कहा या नहीं?
6) शराब के कमीशन को रिटेलर के लिए 185 प्रतिशत कर दिया गया, इसकी जानकारी आपको थी या नहीं?
7) आबकारी नीति की योजना किसने तैयार की थी, यह योजना किसकी थी?
ऐसे फंसते गए सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पिछले साल 2 नवंबर को पहला समन भेजा था। ये समन प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जारी किया गया था। ईडी की ओर से जारी चार्जशीट में आरोप है कि जब एक्साइज पॉलिसी 2021-2022 तैयारी की जा रही थी, उस वक्त केजरीवाल, आरोपियों के संपर्क में थे।
ईडी की ओर से दावा किया गया है कि इस मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के। कविता के अकाउंटेंट बुची बाबू के बयान भी दर्ज किए। बुची बाबू ने बयान दिया है कि के. कविता, केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बीच पहले से संबंध में बात हो चुकी थी। यही नहीं इसे लेकर कविता ने मार्च 2021 में विजय नायर से मुलाकात भी की थी।
इस मामले में गिरफ्तार दिनेश अरोड़ा ने ईडी को बताया था कि उसने केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। उसने बताया कि वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मंगुटा श्रीनिवासुलु रेड्डी और केजरीवाल के बीच कई मीटिंग भी हुई थी। इसके बाद ही सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के शराब करोबार में रेड्डी की एंट्री का स्वागत किया था।

