लुधियाना से जालंधर जानें वाले हो जाए सावधान, कहीं फंस न जाएं आप

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) आज सुबह 9:30 बजे लुधियाना से जालंधर जाने वाले हाईवे पर बिजली की तार टूट कर गिरने से नेशनल हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। इसके चलते लुधियाना से जालंधर जाने वाली सड़क पर वाहनों की 5 किलोमीटर लंबी लाइने लग गई। ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही थाना लडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बिजली की तार को हाईवे से हटाया गया और इसके बाद ट्रैफिक जाम खुलवाया गया।

