Accidentnews

एसी फटने से दर्दनाक हादसा, तीन लोगों और पालतू कुत्ते की मौत

वन्दे भारत 24 : फरीदाबाद (हरियाणा)। रविवार देर रात ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक भीषण हादसा हो गया। फर्स्ट फ्लोर पर एसी फटने के बाद घर में आग लग गई, जिसमें सेकेंड फ्लोर पर रह रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। परिवार का पालतू कुत्ता भी इस आगजनी में जिंदा जल गया।

मृतकों की पहचान परिवार के मुखिया सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू कपूर और बेटी सुजान कपूर के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है और लोग गहरे सदमे में हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में अचानक तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते मकान से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। जब तक लोग और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे, तब तक फ्लैट धुएं से भर चुका था। दम घुटने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में एसी फटना और शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह मानी जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही असली कारण सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *