Crime

तिहाड़ के बॉडी बिल्डर जेलर दीपक शर्मा हुए ठगी का शिकार, महिला ने लगाया 51 लाख चूना

वंदे भारत-तिहाड़ के जेलर दीपक शर्मा हुए ठगी का शिकार। किसी आम आदमी के साथ ऑनलाइन ठगी और हनी ट्रैप के मामले तो कई आए दिन सामने आते रहते हैं।
इस बार ठगी किसी आम इंसान से नहीं, बल्कि दिल्ली तिहाड़ के बॉडी बिल्डर जेलर दीपक शर्मा के साथ हुई है। उन्हें एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर 51 लाख का चूना लगाया है।
ठगी का शिकार होने पर सहायक तिहाड़ जेलर दीपक शर्मा का कहना है कि सप्लीमेंट्स के नाम पर रौनक गुलिया और अंकित गुलिया ने मुझसे 51 लाख रुपये की ठगी की है। यह इस साल फरवरी में शुरू हुआ। अप्रैल में रिटर्न पैसा मिलना था, लेकिन मुझे कोई पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पैसा नहीं मिलने के बाद मैंने धारा 420 के तहत मधु विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा मैंने भजनपुरा पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई, क्योंकि आरोपी ने कुछ भुगतान भजनपुरा पुलिस स्टेशन के पास से लिया था दीपक शर्मा ने बताया कि मेरी मुलाकात 2021 में रौनक गुलिया से एक चैनल के रियलिटी शो में हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि उसका पति अंकित गुलिया भी एक जाने-माने हेल्थ प्रोडक्ट के एंटरप्रेन्योर हैं। दोनों ने बिजनेस में प्रॉफिट का झांसा देकर अपने हेल्थ सप्लिमेंट प्रॉडक्ट में इनवेस्ट करने और एंबेसडर बनाने के नाम पर 50 लाख रुपये की रकम ले ली।
जेलर ने कहा कि सच्चाई का पता चलते ही तुरंत शिकायत दर्ज कराई। जहां तक मुझे पता है, वे पेशेवर धोखेबाज हैं। इससे पहले का एक मामला उनके खिलाफ साइबर रोहतक में 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का दर्ज किया गया था, जिसमें उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई थी और उन्हें फरार बताया गया है