आज चंद्रमा कर्क राशि में है, जानिए इसका आपके राशिफल पर क्या होगा प्रभाव
कन्या राशि वालों को मित्रों और बुजुर्गों के कारण समय खुशी से व्यतीत होगा. आप घूमने जाने के बारे में विचार कर सकते हैं. व्यापार में आर्थिक लाभ मिल सकता है.
सिंह राशि वाले आज मानसिक चिंता और बेचैनी महसूस करेंगे. शरीर भी अस्वस्थ रहेगा. इसके चलते आज कार्यस्थल पर आपका मन काम में नहीं लगेगा. पूरी खबर..
मेष राशि- सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. संपत्ति के विषय में अधिक चिंता न करें. पानी वाली जगहों पर जाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. यह समय विद्यार्थियों के लिए फलदायक है. मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए धार्मिक काम में मन लगाएं.
वृषभ राशि (
सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आपकी सृजनशीलता और कल्पना शक्ति में भी वृद्धि होगी. कला और साहित्य में आप अपनी कुशलता बता सकेंगे. आपको आर्थिक मामलों के प्रति सावधान रहना पड़ेगा.
मिथुन राशि
सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आर्थिक योजनाएं बना सकेंगे. कठिन काम भी आप सरलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे. व्यवसाय या नौकरी में साथियों से मेल-जोल रहेगा. उनकी मदद मिलती रहेगी.
कर्क राशि
सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. वित्तीय लाभ प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध अधिक मजबूत बनेंगे. तन और मन में स्फूर्ति तथा ताजगी का अनुभव होगा. कार्यस्थल पर आपके काम करने के तरीकों की प्रशंसा हो सकती है.
सिंह राशि-आज कानूनी मामलों में न पड़ना आपके हित में है. आप मानसिक चिंता और बेचैनी महसूस करेंगे. शरीर भी अस्वस्थ रहेगा. इसके चलते आज कार्यस्थल पर आपका मन काम में नहीं लगेगा.
कन्या राशि
सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आप अनेक क्षेत्र में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. मित्रों और बुजुर्गों के कारण आपका समय खुशी से व्यतीत होगा. आप घूमने जाने के बारे में विचार कर सकते हैं. व्यापार में आर्थिक लाभ मिल सकता है.
तुला राशि
सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. नौकरी करने वाले लोग उच्च पद प्राप्त कर सकेंगे. अधिकारी आपके काम की कद्र करेंगे. व्यापारी भी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करेंगे. सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे.
वृश्चिक राशि
सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है. प्रतियोगियों से डर बना रहेगा. आज शरीर में सुस्ती के कारण उत्साह का अभाव रहेगा. इसका प्रभाव आपके काम पर भी पड़ेगा. अधिकारी आपके लिए अनुकूल नहीं होंगे.
धनु राशि
सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज का दिन नए काम करने के लिए अच्छा नहीं है. अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है. आपके खर्च की मात्रा बढ़ेगी. बोलने में सावधानी रखें. कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहने से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं.
मकर राशि
. आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. व्यापार में प्रगति कर सकेंगे. भागीदारी से भी लाभ होगा. आय के विविध सोर्स से आर्थिक प्रवाह बनेगा. समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी. काम में सफलता मिलेगी.
कुंभ राशि –
आज आपके काम की कद्र होगी. अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. नौकरी और कामकाज में सहकर्मियों की मदद आपको मिलती रहेगी. आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है.
मीन राशि
आपकी सृजनशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप कला और साहित्य में रुचि लेंगे. पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलेगा. कार्यस्थल पर भी आप सकारात्मक रहेंगे.
