Horoscope

आज इन 4 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे गुरू, महालक्ष्मी योग में बनने वाला है आपका बड़ा काम

वंदे भारत– आज दिनांक 27 जुलाई और सावन मास का चौथा गुरुवार है। ज्योतिष  में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है।

कुल 12 राशियां होरोस्कोप होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो आप इस पोस्ट से जान सकते हैं कि आज का आपका दिन कैसा रहने वाला है ? गुरुवार का राशिफल, आज सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति से प्रीति नाम का शुभ योग बन रहा है। श्रवण नक्षत्र से ध्वज नाम का एक और शुभ योग बन रहा है। वहीं चंद्रमा और मंगल का दृष्टि संबंध होने से महालक्ष्मी योग बन रहा है।

मेष राशि

त्रिगृही योग आपके पंचम भाव में है जो आपको खासकर मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अथाह सफलता दिलाएगा। अपनी मां को कोई ऐसी बात ना बोलें जो उन्हें बुरी लगे, क्योंकि आज आपकी कोई बात उन्हें बहुत बुरी लग सकती है। क्योंकि मां का स्वामी केतु से पीड़ित है तो अपने शब्दों का चुनाव सही से करें। कामकाज के लिहाजा से आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई मित्र आज आपको साथ देगा।

मिथुन राशि

आज का दिन परिवार वालों के साथ आनंद और हंसी-मजाक के साथ बिताएंगे। मित्रों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको लेकर परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे।आज व्यापार में काम के कुछ नए अवसर मिलेंगे जो भविष्य में लाभकारी होंगे। छात्रों के लिए अच्छे परिणाम का दिन।पति-पत्नी के बीच माहौल अच्छा रहेगा। बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

धनु राशि

आपके घर में आज कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। सोच समझ कर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा, भविष्य में कोई परेशानी नहीं होगी। कोई नया काम बदलने से पहले पुराने काम हाथ से न छोड़ें।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बिगड़ सकता है।अपने चाहनेवालों के साथ आपकी बॉन्डिंग और मजबूत होगी। समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ लोग आपसे सहायता भी मांग सकते हैं। आज सामाजिक कार्यों का हिस्सा लेंगे। धार्मिक यात्रा के है। संतान की और से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।