Horoscope

आज का पंचांग 1 सितंबर 2023 ,भाद्रपद माह का शुभारंभ, शुक्रवार व्रत से पाएं लक्ष्मी कृपा, जानें मुहूर्त,पंचक और राहुकाल

वंदे भारत -आज से हिंदू कैलेंडर के छठे मास भाद्रपद माह का शुभारंभ हुआ है. आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, धृति योग, तैतिल करण और शुक्रवार दिन है. भाद्रपद माह पूजा पाठ की दृष्टि से महत्वपूर्ण महीना है. इसमें भगवान शिव, माता पार्वती, विघ्नहर्ता श्री गणेश, भगवान श्रीकृष्ण और श्रीहरि विष्णु की पूजा करते हैं.

भाद्रपद माह में जन्माष्टमी बड़ा पर्व है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं. भाद्रपद में किसी से प्राप्त चावल और नारियल के तेल का उपयोग करना वर्जित है. इससे व्यक्ति के घर में दरिद्रता आती है. यह महीना चातुर्मास का दूसरा मास होता है, इस माह में भगवान विष्णु करवट बदलते हैं, उस दिन परिवर्तनी एकादशी होती है

जो व्यक्ति आज शुक्रवार का व्रत रखकर विधि विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करता है, उस पर माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. उसके घर में धन की कमी नहीं होती है, वह सुख, समृद्धि और वैभव प्राप्त करता है. आज के दिन आप पूजा में माता लक्ष्मी के पीले रंग की कौड़ियां चढ़ा सकते हैं. माता लक्ष्मी को दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगा सकते हैं. कुछ न हो तो बताशे का भोग लगाएं. इससे भी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. शुक्रवार को सफेद वस्तुओं और सौंदर्य सामग्री का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है. शुक्र दोष दूर होने से व्यक्ति की सुख और सुविधाएं बढ़ती हैं. दांपत्य जीवन या लव लाइफ में रोमांस बढ़ता है. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय समय, पंचक, अशुभ समय, राहुकाल, दिशाशूल आदि

सितंबर 2023 का पंचांग

आज की तिथि – भाद्रपद कृष्ण द्वितीया

आज का नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद

आज का करण – तैतिल

आज का योग – धृति

आज का पक्ष – कृष्ण

आज का वार – शुक्रवार

आज का दिशाशूल: पश्चिम

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय – 06:23:00 AM

सूर्यास्त – 06:54:00 PM

चन्द्रोदय – 20:05:00 PM

चन्द्रास्त – 07:29:00 AM

चन्द्र राशि – कुंभ

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत – 1945 शुभकृत

विक्रम सम्वत – 2080

दिन काल – 12:30:20

मास अमांत – श्रावण

मास पूर्णिमांत – भाद्रपद

शुभ समय – 11:55:31 से 12:46:29 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 08:53:20 से 09:43:22 तक, 13:03:27 से 13:53:28 तक

कुलिक- 08:53:20 से 09:43:22 तक

कंटक- 13:53:28 से 14:43:30 तक

राहु काल- 10:45:27 से 12:21:00 तक

कालवेला/अर्द्धयाम- 15:33:31 से 16:23:32 तक

यमघण्ट- 17:13:34 से 18:03:35 तक

यमगण्ड- 15:46:02 से 17:19:49 तक

गुलिक काल- 07:34:20 से 09:09:53 तक

पंचक: पूरे दिन