news

मेट्रो से यात्रा करें: किसान आंदोलन के बीच दिल्ली के बोर्ड परीक्षार्थियों से सीबीएसई

मेट्रो से यात्रा करें: किसान आंदोलन के बीच दिल्ली के बोर्ड परीक्षार्थियों से सीबीएसई

वंदे भारत- ( जतिन चौहान ) सीबीएसई ने गुरुवार से शुरू होने वालीं 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। किसान आंदोलन के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते दिल्ली के परीक्षार्थियों को मेट्रो से यात्रा करने की सलाह दी गई है। सीबीएसई ने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों से जल्दी घरों से निकलने को कहा है।

इसमें कहा गया है कि दिल्ली में मौजूदा स्थिति के कारण यह उम्मीद की जाती है कि यातायात संबंधी समस्याएं होंगी, जिसके कारण परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में देरी हो सकती है। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने घरों से जल्दी निकलें ताकि वे सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समय पर पहुंच सकें। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मेट्रो सेवाओं देन उपयोग करने की सलाह दी जाती है, जो सुचारू रूप से चल रही हैं।

बोर्ड ने कहा है कि पूरे भारत ओर अन्य देशों में सीबीएसई के सभी छात्रों से भी अनुरोध किया जाता है कि वे स्थानीय परिस्थितियों, यातायात, मौसम की स्थिति और दूरी आदि को ध्यान में रखते हुए 10 बजे (आईएसटी) पर या उससे पहले परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। केवल उन्ही छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएंगी, जो सुबह 10 बजे परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर लेंगे। इसके बाद किसी भी छात्र को अनुमति नहीं दी जाएगी।