Politics

दिल्ली या जयपुर में राजजीत सिंह के होने की आशंका 6 टीमों ने मारा छापे

करोड़ों रुपए के ड्रग तस्करी व भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में फरार बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ के हाथ अब तक खाली है

 वंदे भारत 24 करोड़ों रुपए के ड्रग तस्करी व भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में फरार बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ के हाथ अब तक खाली है
लेकिन एसटीएफ को उसके राजस्थान या दिल्ली में होने के पुख्ता इनपुट मिले हैं इसलिए एसटीएफ की 6 विशेष टीमों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है इससे पहले एसटीएफ ने मोहाली जिला अदालत से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अरेस्ट वारंट जारी करवाया है जिसके तहत 18 मई तक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाना है बीते माह

राजजीत के खिलाफ एसटीएफ और बिजनेस ब्यूरो की ओर से मामले दर्ज किए गए थे जिसके बाद से आरोपी राजजीत को पकड़ने के लिए एसटीएफ लगातार छापेमारी कर रही है इससे पहले जेल में बंद इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह पर 2017 में जो केस दर्ज हुआ था उसमें राजजीत सिंह को नामजद किया गया था साथ ही आय से अधिक संपत्ति का केस विजिलेंस ने दर्ज कर लिया था विजिलेंस को उसकी आखिरी लोकेशन कुछ समय पहले दिल्ली में मिली थी वही घर से निकलते हुए उसकीएक फोटो कैमरे में कैद हुई थी इसमें उसके हाथ में दो बैग नजर आ रहे थे लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है वही विजिलेंस की स्पेशल टीम ने उसकी विभिन्न प्रॉपर्टीज की जांच कर रही है उस पर आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए तस्करों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की ड्रग मनी उनसे अजित की है और उससे कई जिलों में प्रॉपर्टी बनाई है। उसकीगिरफ्तारी के बाद पुलिस इससे संबंधित पूछताछ करेगी।