कांग्रेस के पंजाब से दो MP करेंगे बड़ा खेल, जल्द दे सकते हैं कांग्रेस को झटका
वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) देश भर मे कांग्रेस को छोड़ने वाले नेताओं की तादाद बढ़ती जा रही है। कांग्रेस में किसी भी नेता को अपना भविष्य दिखाई नहीं दे रहा, जिसके कारण आने वाले दिनों में कई और नेता कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं। पंजाब से भी कांग्रेस के दो सांसद बड़ा खेला करने को तैयार है। बात कर रहे हैं लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू और श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की। यह दोनों सांसद भाजपा के संपर्क में बताए जाते हैं। कांग्रेस ने पंजाब की सभी 13 सीटों से दावेदारों की लिस्ट मांगी थी। 100 के करीब नेताओं ने 13 सीटों के लिए अपनी दावेदारी पेश की है, जिसे हाई कमान को भेज दिया गया है
मगर हैरानी की बात यह है कि रवनीत बिट्टू और मनीष तिवारी ने कांग्रेस से दावेदारी नहीं की है । इसलिए क्यास लगाए जा रही है कि यह दोनों सांसद इस बार भाजपा की टिकट से खड़े हो सकते हैं। बस इंतजार है चुनाव की घोषणा की और किसान आंदोलन खत्म होने की।

