Crime

डीज़ल चोरी करते दो चालक गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान किए काबू

वंदे भारत– पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि राज्य की सार्वजनिक बस सेवा में गलत प्रवृत्तियों पर नकेल डालने के लिए शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत दो विभिन्न मामलों में 35 लीटर डीज़ल चोरी करने वाले दो चालकों को गिरफ्तार किया है।परिवहन मंत्री के अनुसार मनिस्टर फ़्लायंग स्क्वाड ने बीते दिन हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की। उन्होंने बताया कि सिरसा बस स्टैंड में गुरुवार रात की गई चैकिंग के दौरान पनबस डीपू रूपनगर की बस के ड्राइवर राजपाल सिंह को करीब 20 लीटर डीज़ल चोरी करते हुए रंगे-हाथों पकड़ लिया।

इसी तरह हिसार के बस स्टैंड पर रात के समय चैकिंग के दौरान पनबस डीपू मुक्तसर साहिब की बस के ड्राइवर लखविन्दर सिंह को करीब 15 लीटर डीज़ल चोरी के मामले में रिपोर्ट किया गया। भुल्लर ने बताया कि इसके अलावा मनिस्टरज़ फ़्लायंग स्क्वाड ने अनाधिकृत रूट पर चल रही एक बस को भी रिपोर्ट किया है। इस मामले में मुल्लांपुर दाखा में चैकिंग के दौरान ड्राइवर बलदेव सिंह और कंडक्टर हरपाल सिंह को बस को अनाधिकृत रूट पर ले जाते हुए पकड़ा गया, जो वास्तविक रूट पर सवारियों को छोड़कर विभाग को वित्तीय नुकसान पहुंचा रहे थे। फ़िरोज़पुर डीपू की यह बस मुल्लांपुर बस स्टैंड की बजाय पुल पर से ले जाई जा रही थी।

इसी तरह बलाचौर में अमृतसर-2 डीपू की बस को अनाधिकृत ढाबे पर खड़ा पाया गया। इस मामले में ड्राइवर रणजीत सिंह और कंडक्टर जगजीत सिंह को रिपोर्ट किया गया है। परिवहन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को इन मामलों में नामज़द ड्राइवरों और कंडक्टरोंं के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।