जालंधर: दुष्कर्म, अपहरण, डकैती के मामलों में वांछित जम्मू कश्मीर के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

(वंदे भारत) पठानकोट पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से भागे दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
यह आरोपी कई वर्षों से जांच एजेंसियों से बच रहे थे और दोनों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर और पंजाब में लगभग एक दर्जन एफआईआर दर्ज हैं। पकड़े भगोड़ों की पहचान शेर अली निवासी बेली चरना जम्मू-कश्मीर हाल निवासी सांसियान दीनानगर-गुरदासपुर और राज बाली निवासी चारू जराई कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। पठानकोट पुलिस 11 माह में कुल 87 भगोड़े अपराधियों को पकड़ चुकी है।

एसएसपी पठानकोट हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि इंस्पेक्टर राजेश हस्तिर के नेतृत्व में एसआई रविंदरपाल प्रभारी पीओ स्टाफ-1 और एसएचओ सदर पठानकोट सहित एक पुलिस टीम शामिल थी। जो एसपीडी की देखरेख में कोटली ब्रिज पठानकोट के पास रूटीन चेकिंग करने लगी, तभी उन्हें दो संदिग्ध व्यक्ति मिले। पुलिस ने उनके कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर पठानकोट में 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। खख ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि उनके संबंधों की गंभीरता से जांच करते हुए विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता का खुलासा किया जा सके।
आरोपी राज बाली पर चोरी, डकैती, अपहरण सहित 8 मामले दर्ज
आरोपियों से पूछताछ में यह सामने आया है कि एक आरोपी राज बाली ने जम्मू के गांधी नगर में एक एटीएम मशीन तोड़कर गाड़ी के जरिये गांधी नगर से 20 किमी दूर तक लेकर गया था। राज बाली एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ जम्मू-कश्मीर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में चोरी, डकैती, अपहरण, झगड़े और नशीली दवाओं से संबंधित 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बलात्कार, अपहरण, ड्रग मामले सहित कई में वंचित था आरोपी शेर अली
दूसरा आरोपी शेर अली सदर पठानकोट थाने में दर्ज अपहरण के मामले में वांछित है।
