Punjab

जम्मू कश्मीर में सेना के नायब सूबेदार साहित दो जवानों की गई जान, बाढ़ के दौरान बह गए थे दोनों सैनिक

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बाढ़ के दौरान भारतीय सेना के दो जवान बह गए थे। इनमें से एक जवान तरनतारन जिले के गांव स्वर्गापुरी से संबंधित है। नायब सूबेदार कुलदीप सिंह का शव सेना द्वारा बरामद कर लिया गया।जिसकी जानकारी मिलते ही गांव स्वर्गापुरी (झब्बाल) में शोक का माहौल पैदा हो गया।


शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता

बेटी अरमानदीप कौर व बेटे हरदीप सिंह के पिता सूबेदार कुलदीप सिंह की जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी थी। परिवार को कुलदीप सिंह के पार्थिव शरीर का इंतजार है। पिता साधू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह कुलदीप सिंह ने फोन करके परिवार का हाल जाना था। कुलदीप सिंह के घर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। पत्नी सविंदर कौर को उनके दोनों बच्चे (बेटा-बेटी) दिलासा दे रहे है। घर में लगी मेहमानों की भीड़ देखकर सविंदर कौर बार-बार पूछती है कि आखिर क्या हुआ है।