breakingPunjab

अमृतसर में बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस चौकी के पास IED बरामद

पंजाब के Amritsar जिले के कस्बा रईया में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस चौकी से महज 10 गज की दूरी पर एक संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। जांच के दौरान यह वस्तु IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) निकली। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए IED को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े धमाके और भारी जनहानि से बचाव हो गया।घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह विस्फोटक किसने और किस मकसद से यहां रखा था। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

One thought on “अमृतसर में बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस चौकी के पास IED बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *