MLA के नाम पर जालंधर-अमृतसर समेत कई शहरों में बड़ा कांड
वंदे भारत 24 आम आदमी पार्टी के विधायकों के नाम पर ठगी करने वाला शातिर व्यक्ति को आखिरकार पुलिस ने दबोच ही लिया। उक्त ठग कई विधायकों के नाम पर ठगी करता आ रहा था। जिसकी जालंधर अमृतसर और मोहाली में लगातार शिकायतें आ रही थीं।

अभी हाल में ही उक्त ठग अमृतसर ईस्ट से विधायक और पूर्व IPS कुंवर विजय प्रताप सिंह के नाम पर ठगी की थी। इस ठग ने कुंवर के नाम पर दुकानदार को मोबाइल खरीदकर किसी को गिफ्ट करने की बात कही थी। आरोपी की पहचान मोहाली के रहने वाले भलिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया गया है।
