उत्तराखंड चारधाम यात्रा : एमपी का जत्था लैंडस्लाइड में फंसा, गाड़ी पर गिरी चट्टान, 1 महिला और ड्राइवर की मौत
वंदे भारत– उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर गए इंदौर और भोपाल के तीर्थयात्रियों का जत्था मॉनसून के तीखे तेवर के बीच बुरी तरह फंस गया. ये जत्था जिस गाड़ी में सवार था उस पर भारी लैंड स्लाइड हो गया| गाड़ी के परखच्चे हो गए और ड्राइवर और इस जत्थे में शामिल भोपाल की एक महिला की मौत हो गयी. लेकिन इंदौर के परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं.इंदौर का रजक परिवार और उनके साथी उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंड स्लाइड में फंस गए. ये तीर्थयात्री वहां चार धाम यात्रा पर गए थे. कुल 20 लोगों का जत्था था जिसमें भोपाल के लोग भी शामिल थे. सभी लोग कुछ दिन पहले यात्रा पर रवाना हुए थे. यात्रा के दौरान ही उत्तराखंड का मौसम एकदम बिगड़ गया है. पूरा जत्था इस मुसीबत में फंस गया.5 परिवारों के 20 लोग

तीर्थयात्रियों का ये जत्था यात्रा में आगे बढ़ ही रहे थे कि रास्ते में लैंड स्लाइड शुरू हो गया. जिस टैम्पो ट्रैवलर में ये जत्था उस पर भारी भरकम चट्टानें आ कर गिर गयीं. चट्टान इतनी बड़ी थी कि पूरी गाड़ी उसके नीचे दबकर चकनाचूर हो गयी. सभी लोग उसमें दबे रह गए.महिला और ड्राइवर की मौत
फौरन ही एसडीआरएफ की टीम बचाव के लिए पहुंच गयी. गाड़ी में दबे बाकी सारे लोगों को तो बचा कर निकाल लिया गया. लेकिन गाड़ी में सवार पुष्पा नामक महिला और गाड़ी के ड्राइवर को नहीं बचाया जा सका. मृतक महिला पुष्पा भोपाल की रहने वाली थीं. 20 लोगों के जत्थे में पांच अलग अलग परिवार के लोग थे. इसमें इंदौर की स्कीम नंबर 71 सुदामा नगर निवासी सभी लोग सुरक्षित हैं.

