UncategorizedPunjab

स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत देओ की जालंधर में छापेमारी

जालंधर में नशा विरोधी अभियान के तहत स्पेशल DGP गुरप्रीत देओ ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने शहर के 15 संदिग्ध इलाकों में रेड की इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करना और नशे की रोकथाम सुनिश्चित करना है। मौके पर मौजूद DGP ने मीडिया को बताया कि संदिग्ध घरों की जांच की जा रही है। काबू किए गए तस्करों के खिलाफ धारा 27 के तहत केस दर्ज कर उन्हें जिले के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है। तस्करों को मौका दिया जाता है कि वे धारा 64A के तहत अर्जी दायर कर नशा छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर सकें छोटी मात्रा में नशा पकड़े जाने पर लोगों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किया जाता है। इलाज और नशा मुक्ति के बाद उन्हें छोड़ा जाता है इस ऑपरेशन में 14 पुलिस स्टेशनों के SHO, DCP और अन्य अधिकारी सक्रिय रूप से इलाकों में जांच कर रहे हैं। वेस्ट हलके में ACP मनमोहन लाल ने लसूड़ी मोहल्ले में घरों की जांच की जानकारी दी अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध इलाकों में यह कार्रवाई हर सप्ताह की जाती है। शहर भर में समानांतर जांच जारी है। जालंधर पुलिस की यह मुहिम ड्रग तस्करी और नशे पर नियंत्रण के प्रयासों का हिस्सा है। स्पेशल DGP और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *