breaking

वंदे भारत की ख़बर पर लगी मोहर,देखें कौन कौन हुए बीजेपी में शामिल

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) पंजाब के जालंधर से करीब एक दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने आज बीजेपी जॉइन कर ली है। उक्त पार्षद जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के लिंक में थे। चंडीगढ़ में पार्षदों को रिंकू ने बीजेपी में शामिल करवाया। बता दें कि उक्त जॉइन से पहले शहर से बाहर एक प्राइवेट प्लेस पर सभी की मीटिंग करवाई गई थी।जिसके बाद आज यानी रविवार को चंडीगढ़ में जॉइनिंग करवा ली गई। बता दें कि रिंकू और अंगुराल बीते दिन आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

ये नेता हुए बीजेपी में शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, आज चंडीगढ़ में बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में सबसे चर्चित नाम कमलजीत सिंह भाटिया का है। उनके साथ सौरभ सेठ, कविता सेठ, विपन कुमार उर्फ बब्बी चड्ढा, अमित सिंह संधा, मनजीत सिंह टीट, राधिका पाठक, करण पाठक, वरेश मिंटू, हरविंदर लाडा सहित अन्य नेता हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रिंकू और अंगुराल के बीजेपी में शामिल होते ही पूरे शहर में उन्होंने अपने साथी नेताओं के साथ बातचीत शुरू कर दी थी। जिसके बाद कल यानी शनिवार को मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया। बीजेपी में शामिल होने वाले पार्षदों में ज्यादातर AAP-कांग्रेसी पार्षद हैं, जोकि अपने एरिया में काफी पैठ रखते हैं।